Sunday, Dec 7, 2025
Trendy Gentelman
Image default
Events National

छुट्टी के दिनसरस फूड फेस्टिवलमें लोगों ने स्वाद और संस्कृति के संगम का उठाया लुत्फ

दिलीप देवतवाल

नई दिल्ली। आज संडे के दिन छुट्टी में सरस फूड फेस्टिवल में लोगों ने स्वाद और संस्कृति के संगम का भरपूर लुत्फ उठाया। आज छठ व्रत के साथ ही कार्तिक का महीना में होने वाले विभिन्न व्रतों के कारण लोगों की भीड़ जूस काउंटर पर ज्यादा रहा। लोगों की भीड़ दक्षिण भारत के केरला से आई हुई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के काउंटर पर ज्यादा भीड़ देखने को मिला। इसके साथ ही लोगों की भीड़ पंजाब के काउंटर पर भी देखने को मिला। पंजाब के काउंटर पर आलू टिक्की, पापड़ी चाट, राम लड्डू, दही बल्ले, पानी पुरी, सेब पुरी का जमकर स्वाद चखा। विकेंड पर लोगों ने जहां एक तरफ अपने परिवार के साथ देश भर से आए हुए 17 राज्यों के जायकों का आनंद उठाया वहीं, दूसरी तरफ सांस्कृतिक संध्या का भी लुत्फ उठाया। सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, नृत्य के साथ ही लोकगीतों में छू कर मेरे मन को….., प्यार दिबाना होता है…. जैसे गानों पर झूम उठे। दिल्ली के बुराड़ी से इस फेस्टिवल में घुमने आई दिपांशी ने बताया कि आज मैं ब्रत में थी और यहां केरला काउंटर पर विभिन्न प्रकार के जूस मौजूद था। मैने भी ब्रत में जूस का आनंद लिया।

इस मौके पर मेले में मौजूद अंडर सेक्रेटरी विनोद कुमार ने बताया कि  इस फेस्टिवल में राजधानी के लोगों को भारतीय संस्कृतिव खान पान की झलक दिल्ली के हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में दिखाई दे रही है। सरस फूड फेस्टिवल के तहत दिल्ली और समीपवर्ती राज्यों के लोग 17 राज्यों की संस्कृति और स्वाद के संगम के संगम से न केवल रूबरू हो रहे हैं बल्कि इन राज्यों के सामाजिक ताने बाने के बारे में भी जान रही हैं साथ ही वहां की प्रसिद्ध व्यंजनों से परिचित हो रही हैं और उसका स्वाद भी चख रही हैं। यह राजधानी का एक लोकप्रिय उत्सव है जिसमें न केवल दिल्ली बल्कि दिल्ली के बाहर के लोग भी विभिन्न राज्यों के व्यंजन चखने और उसे कैसे बनाते हैं यह जानने के लिए आते हैं। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीत घूमर “काल्यो कूद पड्यो मेलो मे….”, साथ ही बंगाली लोकगीत, पंजाबी भांगड़ा समेत नब्बे के दशकों के गानों “ आओ हुजूर तुमको सितारों पे ले चलें, जैसे गानों व लोकनृत्यों से लोगों का मन मोह लिया।

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 28 अक्टूबर 2022 से 10 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित हैंडीक्राफ्ट भवन पर सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 17 राज्यों की क़रीब 150 महिला उद्यमी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देश भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं को न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल है बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में उनको दक्षता और महारथ हासिल है। ये महिलाएं और उनके साथ अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष लोग यहां अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं।

आज विकेंड होने के कारण लगभग सभी स्टॉलों पर लोगों की भीड़ लगी रही, इसमें राजस्थान की कैर सागरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी, बंगाल की हिलसा, फ़िश करी , तेलंगाना का चिकन , केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी चोखा , पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य राज्यों के बेहतरीन स्वादिष्ट पकवानों का लोगों ने लुत्फ उठाया।

खास हैं राज्यों के खानें

राजस्थान- दाल बाटी चूरमा,प्याज कचौरी, दाल कचौरी

हरियाणा- राजमा चावल, बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी चावल

तेलंगाना-हैदराबाद दम बिरयानी, कबाब

ओडिसा- मुगलई चिकन, तंदूरी चिकन, रस मलाई

अरुणाचल प्रदेश-स्पेशल बैंबू राइस, चाऊमीन, बैंबू चिकन

महाराष्ट्र- पुरन पूरी, वड़ा पाव, मिसल पाव, गावरन चिकन, भाकरी

केरल– मालाबार स्नैक, उतपम, कप्पा फिश कढी, नन्नारी शबरत, वनासुंदरी हर्बल चाय, हनी ग्रैप जूस, फ्रेश फ्रूट जूस, लेमनएड्स

उत्तर प्रदेश–पराठा, रोल्स, कबाब।

असम- मशरूम मोमोज, स्टिकी स्ट्रीम राइस एंड मशरूम कढ़ी, स्टिकी राइस खीर

पंजाब– सरसो का साग और मक्के की रोटी, छोले भटूरे, राम लड्डू, दाल मखनी और मक्के की रोटी

अरुणाचल प्रदेश–पाथेरकुलू, तंदूरी चिकन, आंध्रा चिकन, दम बिरयानी

गुजरात—ढोकला, दाल

उत्तराखंड–झंगर खीर, पिज्जा

गोआ– गोन फिश कढी, प्रॉन फाइ, रोज ऑमलेट

महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाला है यह उत्सव 

यह सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण  का अनूठा उदाहरण है जो देश की राजधानी का हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है। मंत्रालय द्वारा यह प्रयास वृहद स्तर पर आयोजित होता है।

मुफ्त है प्रवेश 

सरस फूड फेस्टिवल में आने वालों के लिए किसी तरह का टिकट नहीं है। यह उत्सव सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें लोग अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।

Related posts

अभिनेता पंकज त्रिपाठी को चुनाव आयोग ने सौंपा बड़ा काम, एक्टर बोले- इसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा

Admin@Master

दिल्ली सरकार ने कक्षा पाँच और आठ की प्रमोशन पॉलिसी जारी की

Admin@Master

मध्य प्रदेश में लंपी रोग से अब तक 336 गौवंश की मौत

Admin@Master

Leave a Comment