Sunday, Dec 7, 2025
Trendy Gentelman
Image default
National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सेना के अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन

नयी दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन रविवार को यहां सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में हुआ। राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चौसठ वर्षीय मुर्मू ने 25 जुलाई, 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। बयान में कहा गया है, ‘‘मुर्मू का आज मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’’

Related posts

उप्र में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से हो रहीं भर्तियां : योगी आदित्यनाथ

editor

योगी, यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में निवेश योजनाओं पर चर्चा की

Admin@Master

शशि थरूर ने मुझे फोन कर दी शुभकामनाएं : खड़गे

Admin@Master

Leave a Comment