Sunday, Dec 7, 2025
Trendy Gentelman
Image default
National

अमित शाह आज गुजरात में भाजपा की तीन गौरव यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे

अहमदाबाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीन ‘‘गौरव यात्राओं’’ को हरी झंडी दिखाएंगे। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्य में ऐसी दो यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। कुल 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। शाह अहमदाबाद जिले के जंजारका से एक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर कस्बे में संपन्न होगी। इसके बाद अपराह्न में वह नवसारी जिले के उनाई से दो अन्य गौरव यात्राओं का शुभारंभ करेंगे।

उनाई से एक यात्रा राज्य के आदिवासी क्षेत्र से होते हुए अंबाजी मंदिर तक जाएगी, जबकि दूसरी यात्रा खेड़ा जिले के फागवेल मंदिर शहर में पहुंचेगी। पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री और राज्य इकाई के नेता अलग-अलग जगहों पर यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा ने आठ से नौ दिनों की कुल पांच गौरव यात्राओं की योजना बनाई है। अभियान के तहत पार्टी लगभग 144 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेगी।

Related posts

2030 तक 65 प्रतिशत से अधिक बिजली उत्पादन क्षमता गैर-जीवाश्म ईंधन से होगी: आर के सिंह

Admin@Master

शिक्षा भर्ती घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक माणिक भट्टाचार्य गिरफ्तार

Admin@Master

दिल्ली सरकार का श्रमिकों को दिवाली तोहफा, सरकार ने बढ़ाया श्रमिकों का न्यूनतम वेतन, नई दरें 1 अक्टूबर से लागू

Admin@Master

Leave a Comment