Monday, Jan 19, 2026
Trendy Gentelman
Image default
National

दो न्यायाधीशों को पदोन्नति कर बनाया गया मुख्य न्यायाधीश

नयी दिल्ली,  बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. बी. वराले को मंगलवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया, जबकि न्यायमूर्ति ए. एम. माग्रे को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति माग्रे अभी जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘ संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार न्यायमूर्ति पंकज मित्तल को मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ही राजस्थान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है। न्यायमूर्ति पी. बी. वराले को कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति ए. एम. माग्रे को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।’’ उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले सप्ताह इस संबंध में सिफारिश की थी।

Related posts

दिल्ली आबकारी नीति : ईडी ने राष्ट्रीय राजधानी में 25 स्थानों पर छापे मारे

Admin@Master

राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भारत आत्मनिर्भर हो रहा, दुनिया में हमारी बात सुनी जा रही है : भागवत

Admin@Master

बीसीसीआई अध्यक्ष पद से गांगुली हटने पर राजनीति शुरू, ममता ने उठाए सवाल

Admin@Master

Leave a Comment