Sunday, Dec 7, 2025
Trendy Gentelman
Image default
Events National

ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया स्वाद और संस्कृति का संगम ‘सरस फूड फेस्टिवल’ का उद्घाटन

28 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा सरस उत्सव, 17 राज्यों के उत्कृष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे लोग

दिलीप देवतवाल

नई दिल्ली। स्वाद और संसकृति का संगम सरस फूड फेस्टिवल का हुआ उद्घाटन। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मेंग्रामीण विकास एवं इस्पात राज्यमंत्री भारत सरकार श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे।
इस दौरान श्री कुलस्ते ने मीडिया व लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करना है, और हमारा लक्ष्य है कि हर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को कम से कम एक लाख रुपये का प्रोफीट हो। साथ ही उन्होंने कहा कि हमलोग मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है एक भारत श्रेष्ठ भारत उसे साकार करना है। शाथ ही वोकल फॉर लोकल के सपना को भी साकार करना है। इस तरह के कार्यों से ही मोदी जी का जो सपना है आत्मनिर्भर भारत का वह साकार हो पाएगा। उद्घाटन के इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव (आर एल) शैलेश कुमार, व सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा समेत तमाम अधिकारी व लोग मौजूद रहे। इसका उद्घाटन 28अक्टूबर को हैंडिक्राफ्ट भवन कनॉट प्लेस किया गया। इसके साथ ही श्री कुलस्ते ने विभिन्न फूड स्टॉलों पर जाकर उनके जायका का स्वाद भी चखा। इसके साथ ही सरस से जुड़े सामानों की बिक्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किया गया। जो कि www.esaras.inहै।

इस फेस्टिवल में राजधानी के लोगों को एक बार फिर भारतीय संस्कृतिव खान पान की झलक दिल्ली के हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में दिखाई देगी। सरस फूड फेस्टिवल के तहत दिल्ली और समीपवर्ती राज्यों के लोग 17 राज्यों की संस्कृति और स्वाद के संगम के संगम से न केवल रूबरू हो सकेंगे बल्कि इन राज्यों के सामाजिक ताने बाने के बारे में भी जान सकेंगे और वहां की प्रसिद्ध व्यंजनों से परिचित हो सकेंगे और उसका स्वाद ले सकेंगे। यह राजधानी का एक लोकप्रिय उत्सव है जिसमें न केवल दिल्ली बल्कि दिल्ली के बाहर के लोग भी विभिन्न राज्यों के व्यंजन चखने और उसे कैसे बनाते हैं यह जानने के लिए आते हैं।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 28 अक्टूबर 2022 से 10 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित हैंडीक्राफ्ट भवन पर सरस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 17 राज्यों की क़रीब 150 महिला उद्यमी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही है ।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित देश भर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं को न केवल ग्रामीण उत्पाद बनाने में कुशलता हासिल है बल्कि विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवान बनाने में उनको दक्षता और महारथ हासिल है। ये महिलाएं और उनके साथ अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष लोग यहां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सरस से जुड़े हुए उत्पादों के लिए ई कॉमर्स पोर्टल भी लांच किया जाएगा।

महक रहीं 17 राज्यों के स्वाद की संस्कृति

कनाट प्लेस स्थित बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर 17 राज्यों के स्वाद की संस्कृति महकेगी। यहां के व्यंजन और संस्कृति से लोग रूबरू हो सकेंगे। इसमें मुख्य रूप से राजस्थान की कैर सागरी, गट्टे की सब्ज़ी, बाजरे की रोटी , बंगाल की हिलसा , फ़िश करी , तेलंगाना का चिकन , केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी चोखा , पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी सहित अन्य राज्यों के बेहतरीन स्वादिष्ट पकवान उपलब्ध रहेंगे। इसमें हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल,असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात सहित अन्य राज्य हिस्सा ले रहे हैं।

खास हैं राज्यों के खानें
राजस्थान- दाल बाटी चूरमा,प्याज कचौरी, दाल कचौरी
हरियाणा- राजमा चावल, बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी चावल
तेलंगाना-हैदराबाद दम बिरयानी, कबाब
ओडिसा- मुगलई चिकन, तंदूरी चिकन, रस मलाई
अरुणाचल प्रदेश-स्पेशल बैंबू राइस, चाऊमीन, बैंबू चिकन
महाराष्ट्र- पुरन पूरी, वड़ा पाव, मिसल पाव, गावरन चिकन, भाकरी
केरल– मालाबार स्नैक, उतपम, कप्पा फिश कढी, नन्नारी शबरत, वनासुंदरी हर्बल चाय, हनी ग्रैप जूस, फ्रेश फ्रूट जूस, लेमनएड्स
उत्तर प्रदेश–पराठा, रोल्स, कबाब।
असम- मशरूम मोमोज, स्टिकी स्ट्रीम राइस एंड मशरूम कढ़ी, स्टिकी राइस खीर
पंजाब– सरसो का साग और मक्के की रोटी, छोले भटूरे, राम लड्डू, दाल मखनी और मक्के की रोटी
अरुणाचल प्रदेश–पाथेरकुलू, तंदूरी चिकन, आंध्रा चिकन, दम बिरयानी
गुजरात—ढोकला, दाल
उत्तराखंड–झंगर खीर, पिज्जा
गोआ– गोन फिश कढी, प्रॉन फाइ, रोज ऑमलेट

महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाला है यह उत्सव
यह सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण है जो देश की राजधानी के का हृदय कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आयोजित हो रहा है। इसका उद्देश्य न केवल देश की खाद्य संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना भी है। मंत्रालय द्वारा यह प्रयास वृहद स्तर पर आयोजित होता है।

मुफ्त है प्रवेश
सरस फूड फेस्टिवल में आने वालों के लिए किसी तरह का टिकट नहीं है। यह उत्सव सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें लोग अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।

 

Related posts

दिवाली: मिट्टी के दीयों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए लॉटरी योजना

Admin@Master

Announcement Release : Pet Fed – India’s Biggest Pet Festival is back after 3 years

Admin@Master

गुजरात में भाजपा की भारी लहर, इस बार पार्टी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड : अनुराग ठाकुर

Admin@Master

Leave a Comment