17.9 C
India
Tuesday, Jan 20, 2026
Trendy Gentelman
Image default
National

सरकार बनने पर 5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार : प्रियंका

हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 14 अक्टूबर यानी आज से राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का बिगुल बजा दिया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ को संबोधित कर अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं आज यह कहना चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तब पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 2 निर्णय होंगे। पहला, 1 लाख सरकारी पद जो खाली हैं वो भरे जाएंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे। दूसरा, पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा। प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा। इंदिरा गांधी जी ने हिमाचल को प्रदेश इसलिए बनाया क्योंकि वह आपके हुनर व आपकी हिम्मत को पहचानती थीं। वह अक्सर कहती थीं कि आपका हौसला पहाड़ जैसा विशाल है।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोलन में मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे आज परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। वहीं कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में छत्तीसगढ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में अगर कांग्रेस ने कहा है कि 10 दिन में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी मतलब होगी। भाजपा आपके जेब से पैसा निकालने का काम करती है जबकि कांग्रेस महिलाओं, गरीबों, किसानों की जेब में पैसा डालने का काम करती है।

Related posts

यूं ही नहीं कसा गया है PFI पर शिकंजा: NIA के पास है इसकी पूरी कुंडली, अजेंडा था रैडिकल इस्लाम

editor

जर्मनी के राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने सीएम अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

Admin@Master

Delhi’s EV Revolution gains pace — CM Arvind Kejriwal launches 11 high-tech low-cost electric charging stations

Admin@Master

Leave a Comment