Sunday, Dec 7, 2025
Trendy Gentelman
Image default
International

बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में, ट्रंप 21 अक्टूबर को मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में मनाएंगे दीपावली

वाशिंगटन:  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली मनाएंगे, जबकि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में 21 अक्टूबर को यह त्योहार मनाने की योजना है।
बाइडन की भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों और उनके प्रशासन के सदस्यों के साथ दीपावली मनाने की योजना है। प्रथम महिला जिल बाइडन भी 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में होने वाले इस उत्सव में शामिल होंगी।

व्हाइट हाउस में दीपावली के जश्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है। इस बीच, रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन (आरएचसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि ट्रंप अपनी पार्टी के सदस्यों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं के साथ 21 अक्टूबर को अपने मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में दीपावली मनाएंगे। आरएचसी के शलभ कुमार ने बताया कि चार घंटे तक इस पर चर्चा की गई। ट्रंप की टीम आतिशबाजी करने की योजना भी बना रही है।

Related posts

‘62 के क्यूबा मिसाइल संकट’ के बाद परमाणु ‘संघर्ष’ का खतरा उच्चतम स्तर पर : बाइडन

Admin@Master

पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश में नरसंहार किया था : अमेरिकी संसद में पेश प्रस्ताव

Admin@Master

भारत से मिस्र कारोबार बढ़ाने को इच्छुक, जयशंकर ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

Admin@Master

Leave a Comment