Tuesday, Jan 20, 2026
Trendy Gentelman
Image default
International

बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता, रूसी समूह और यूक्रेनी संगठन को नोबेल शांति पुरस्कार

ओस्लो: इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह ‘मेमोरियल’ और यूक्रेन के संगठन ‘सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ को देने का ऐलान किया गया है। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में की।
निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था। तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं।
रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था।
बृहस्पतिवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को “साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिये देने का ऐलान किया। अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

Related posts

बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में, ट्रंप 21 अक्टूबर को मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में मनाएंगे दीपावली

Admin@Master

पीएम मोदी की इच्‍छा, 6G कनेक्टिविटी में विश्व का नेतृत्व करे भारत: अश्विनी वैष्णव

Admin@Master

बम धमकी : मॉस्को से आ रहे विमान की दिल्ली हवाई अड्डा पर आपात लैंडिंग

Admin@Master

Leave a Comment